धान खरीदी केंद्रों का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही की अध्यक्ष श्रीमती गजमती भानु ने आज धान खरीदी केंद्र पेंड्रा, सेमरा एवं जोगीसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी की प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था, तौल, बारदाना और सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शासन के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी ढंग से धान खरीदी की जाए।
निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर किसानों ने तौल में देरी एवं बैठने की व्यवस्था की कमी की शिकायत की, जिस पर जिलाध्यक्ष ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज़ हमेशा मजबूती से उठाती रही है और आगे भी किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर गुलाब राज मुद्रिका सर्राती बलबीर करसायल अमोल पाठक नारायण शर्मा राकेश मसीह हरीश रे विनय चौबे प्रफुल्ल प्रकाश पंकज तिवारी ओमप्रकाश बांका मनीष दुबे श्रीकांत मिश्रा अफ़सर ख़ान कैलाश बाबा साथी विक्रांत रोहणी हेमनाथ सारती सुलेंद्र यादव जयपाल सिंह लालता सिंह निलेश साहू पवन नागवंश सविता राठौर सुनीता टिमोथी रियांश सोनी अमित सोनी जमील ख़ान असलम ख़ान डब्लू सोनी कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts




आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।

खरसिया के सोन बरसा गाँव में ट्रांसफार्मर खराब, विधायक उमेश पटेल के त्वरित हस्तक्षेप से रोशनी बहाल ।

समाज की एकता एवं  नव वर्ष का गौरव मनाने हेतु निकाली जाएगी बाइक रैली राजकुमार पांडेय ।


हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पिछले 6 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है यह सातवां वर्ष है ।