ग्राम देवरी कला में विशाल हिंदू, सम्मेलन बड़ी संख्या में संत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों की उपस्थिति।
देवरी कला (कोटमी) स्थित देवी चौरा पर विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कार्यकर्ता एवं समाजजन सम्मिलित हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।
मुख्य वक्ता एवं संतजनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में —
संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज,
संत महानंद जी माता जी सेवा समिति गिरारी धाम
श्री विश्वनाथ बोगी जी — प्रांत समरसता प्रमुख,
श्रीमती सरोज चंद्रा जी भगवती मानव कल्याण समिति मुख्य रूप से मंचासीन रहे और उन्होंने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण, पर्यावरण एवं राष्ट्रभावना पर अपने प्रेरणादायी विचार रखे।
मंच का संचालन मुकेश जायसवाल, प्रकाश साहू ने किया वहीं श्यामवती मार्को देवरी कला सरपंच ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी सहभागिता
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्यतः —
हर्ष छाबरिया — जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद
लालजी यादव — जिला अध्यक्ष, भाजपा
प्रणव कुमार मरपच्ची — विधायक, मरवाही
समीरा पैकरा — जिला पंचायत अध्यक्ष
राजा उपेन्द्रबहादुर सिंह — जिला पंचायत उपाध्यक्ष,
रामजी श्रीवास जिलाध्यक्ष गौ सेवा आयोग,
सागर पटेल ज़िला संयोजक बजरंगदल
कृष्ण कुमार साहू पूर्व उप सरपंच कोटमी कला
शिव गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, निखिल परिहार जिला सह मंत्री, राकेश चतुर्वेदी, मनीष श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष सरोज पवार,जिला सहयोजिका प्रिया त्रिवेदी,अनिता मांझी, रश्मि परिहार,मंजू केवट,रुक्मणि तिवारी, रामेश्वरी,विमला सिंह, नवीन विश्वकर्मा, शैलेश जयसवाल, शुभम गुप्ता,दीपक,शिवम साहू,विनय,सनी,दीपक कश्यप,कोटमी मंडल कारवाह जितेन्द्र शुक्ला,उपमंडल करवाह उत्तम राय,मनी मोहन राय, आशीष श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन जीपीएम ,मुकेश जयसवाल,ब्रिजेश पूरी,विनोद गिर,कुंवारेलाल पूरी कार्यक्रम सहयोजक,दीपू गुप्ता,सूरज लाल,लखन लाल, महेंद्र यादव,सुरेन्द्र पूरी,अजित,काशीराम, रमेश गिर,महाजन चौधरी ,अरुण सारथी राजेंद्र कुजूर, कालेश्वर कुजूर, बुधराम कुजूर एवंआस पास के समस्त ग्राम वासी।
सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
रैली एवं सांस्कृतिक आकर्षण
सम्मेलन के अवसर पर बजे-गाजे के साथ कई रैलियां निकाली गई, जिसमें संत महानंद जी गिरारी धाम की यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्गा माता के वेश में कन्याओं द्वारा प्रस्तुति एवं अन्य समूह प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में देवरी कला सरपंच श्रीमती श्यामवति मार्को जी ने सभी अतिथियों, संतजनों एवं ग्रामीण जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज में समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक जागरण के संकल्प को दोहराया इस हिंदू सम्मेलन में जिले में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं ने अपना सहयोग और प्रस्तुति प्रदान किया एकल विद्यालय की जिला संयोजिका वचन मानिकपुरी की टीम के द्वारा संत समागम कार्यक्रम के तहत रामायण गान प्रस्तुत किया गया भगवती मानव कल्याण समिति के द्वारा मां भगवती की आरती क्रम रखा गया चैतराम प्रजापति की टीम के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ और रामायण गन का प्रस्तुति दिया गया इस कार्यक्रम में जिले में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों का हिंदू विचारधारा के लोगों का उपस्थिति रही इस आयोजन में हिंदुत्व की एकता का विशाल संग्रह देखने को मिला
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.