Home छत्तीसगढ़ब्रेकिंग : पिकअप की टक्कर से मौत: गरियाबंद में हादसे के बाद मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : पिकअप की टक्कर से मौत: गरियाबंद में हादसे के बाद मचा हड़कंप

by Sushmita Mishra
0 comments

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर, नेशनल हाईवे 130 सी पर तौरेंगा के पास एक भीषण दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ब्रेकिंग : शादीशुदा महिला ने SDOP पर लगाया यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत नाजुक है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार दोनों युवक एनएच 130 सी से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें बुरी तरह से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिसकी मुख्य वजह वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00