Home छत्तीसगढ़साइबर एवं बैंकिंग सुरक्षा संबंधी बैठक का आयोजन

साइबर एवं बैंकिंग सुरक्षा संबंधी बैठक का आयोजन

by Sushmita Mishra
0 comments

आज दिनांक 21/8/2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं बैंकिंग सुरक्षा उपायों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा की गई।

बैठक में जिले के अति पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल सभी प्रमुख बैंकों के प्रबंधक एवं साइबर सेल अधिकारी श्री विनोद पासवान , निरीक्षक श्री बिपिन लकड़ा तथा साइबर सेल स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई :

1. बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु बैंक अधिकारियों को ग्राहकों को निरंतर जागरूक करने के निर्देश।

2. संदिग्ध लेन-देन की त्वरित सूचना साइबर सेल एवं पुलिस को उपलब्ध कराने पर बल।

3. खाताधारकों को OTP, पासवर्ड एवं पिन किसी के साथ साझा न करने हेतु जागरूक करना।

4. बैंकिंग स्टाफ के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय।

5. साइबर फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु बैंक एवं पुलिस के बीच समन्वय तंत्र को और सुदृढ़ करने पर जोर।

 

अध्यक्ष महोदय ने कहा कि – “साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए बैंक और पुलिस का आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। बैंक ग्राहक भी सावधानी बरतकर स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।”

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी बैंक शाखाओं में साइबर जागरूकता पोस्टर, पंपलेट एवं डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाएगा।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00