कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बरपाली का किया औचक निरीक्षणखरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बिचौलियों पर रोक लगाने के दिए निर्देश ।



कोरबा, 16 जनवरी 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पहुंचे किसानों के धान की नमी और गुणवत्ता को स्वयं परखकर खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।


कलेक्टर श्री दुदावत ने ग्राम डोंगरीभागठा के किसान श्री उमेंद सिंह, नारायण सिंह से संवाद भी किया। किसान ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में बिचौलियों को बढ़ावा न दिया जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए। पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः रोक रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी सजग रहें।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी बने सदस्य

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव साय की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह आदेश प्रदेश कार्यालय से दिनांक 03 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ।

छत्तीसगढ़ में MSME, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इंडस्ट्री को मिलेगी गति ।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर होंगे सृजित ।

प्रेमनगर क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात:पवनपुर-परमेश्वरपुर-अर्जनपुर-मकरबंधा-तिवरागुड़ी मार्ग के लिए 23.62 करोड़ की मंजूरी