भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलअभिषेक करेंगे सीएम साय, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा जिले के भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे. दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दी. मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सावन का पावन माह चल रहा है. कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. बताया कि बड़ी संख्या में भक्त अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव पहुंचते हैं. पिछले साल भी कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की थी.

मुख्यमंत्री साय आज भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी और कांवड़ियों और भोले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए.

 

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।