Home देशCM रेखा गुप्ता पति के साथ मीटिंग में पहुंचीं:AAP बोली- दिल्ली में फुलेरा पंचायत की सरकार

CM रेखा गुप्ता पति के साथ मीटिंग में पहुंचीं:AAP बोली- दिल्ली में फुलेरा पंचायत की सरकार

by Sushmita Mishra
0 comments
CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। CM ने X पर मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे दिखे। मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती, कार्यालय का मुख्य गेट बंद

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। AAP ने X पर मीटिंग की तस्वीर के साथ ‘पंचायत’ वेब सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में ‘फुलेरा की पंचायत’ की सरकार। CM रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग।

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ‘फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में दो मुख्यमंत्री बनाए हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं, उनके पति सुपर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली का कबाड़ा कर दिया है।’ कांग्रेस ने X पर पूछा कि सरकार कौन चला रहा है। मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति?

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00