नगर विधायक अमर अग्रवाल ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जारी अपने संदेश में कामना किया कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। नववर्ष की बधाई प्रेषित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के माध्यम से जनकल्याण और विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आम जनता के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

नगर विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि नववर्ष में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी और प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और जनहित के प्रति उनका संकल्प निरंतर बना रहेगा।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।