छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: गणेश पंडाल लगाने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

हादसा

जांजगीर-चांपा. प्रदेशभर में गणेशोत्सव की तैयारी चल रही है. इस बीच जांजगीर-चांपा जिले से हादसे की दुखद खबर सामने आई है. यहां गणेश पंडाल बनाने के लिए पामगढ़ के कुटरा गांव आ रहे दो दोस्त की स्कूटी खड़े ट्रक से टकरा गई. भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई. एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए हैं.

जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव की तैयारियों में जुटे सुमित कश्यप और प्रह्लाद कश्यप, दोनों दोस्त थे. वह पंडाल लगाने के लिए स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गंभीर रूप से घायल युवकों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है.

घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरमाद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।