Chaitanya Baghel Liquor Scam : जमानत याचिका पर हाईकोर्ट से झटका, अब स्पेशल कोर्ट की बारी

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर रायपुर स्थित EOW की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर विस्तृत चार्जशीट में चैतन्य पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें लगभग ₹16.70 करोड़ की आपराधिक आय को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश करने की बात कही गई है।

Insult To Martyrs : कवर्धा में नई बहस श्रद्धा या सार्वजनिक स्थल का दुरुपयोग ?

राजनीतिक बदले की भावना से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि ईडी ने कोर्ट के समक्ष आर्थिक अपराधों से संबंधित दस्तावेजी सबूत पेश किए हैं। इस मामले में कोर्ट जल्द ही अपना निर्णय सुरक्षित रख सकती है।

इसी बीच, कोल लेवी घोटाला मामले में गिरफ्तार जयचंद कोसले की जमानत याचिका पर भी सुनवाई जारी है। कोसले पर आरोप है कि उन्होंने कोयला परिवहन में अवैध लेवी वसूली में भूमिका निभाई और करोड़ों रुपये की हेराफेरी में शामिल रहे। ईओडब्ल्यू ने दावा किया है कि कोसले ने घोटाले से जुड़ी रकम को विभिन्न चैनलों के माध्यम से इधर-उधर किया।

दोनों मामलों में अगली सुनवाई की तारीख की घोषणा जल्द होने की संभावना है, जबकि राज्य की राजनीति और न्यायिक हलकों में इन मामलों को लेकर गहमागहमी बनी हुई है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।