CG NEWS: युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र में छटघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने अरपा नदी में छलांग लगा दी.

आस-पास के लोगों ने युवती को छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी है. नदी में खोजबीन जारी है. अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।