Home छत्तीसगढ़CG NEWS: पति की मौत के दूसरे दिन पत्नी भी चल बसी

CG NEWS: पति की मौत के दूसरे दिन पत्नी भी चल बसी

by Sushmita Mishra
0 comments

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सिकोला बस्ती जैतखाम में रहने वाले तिलक कुर्रे (50) और उनकी पत्नी शीतल (40) की मौत ने पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया। पति की मौत के अगले ही दिन पत्नी भी दम तोड़ गई, जिससे उनके दोनों बच्चे अकेले रह गए।

जानकारी के अनुसार, तिलक पेंटर थे और शीतल मजदूरी कर परिवार का सहारा बनती थी। पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार पर शीतल की गंभीर बीमारी ने और बोझ डाल दिया। शीतल को आंत की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, और बड़ा ऑपरेशन हुआ जिसमें 10 यूनिट खून चढ़ाया गया। ऑपरेशन सफल होने के बावजूद खर्च ने परिवार की स्थिति और बिगाड़ दी।

01 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

वार्ड की पूर्व पार्षद उषा ठाकुर ने बताया कि घर की बिजली कट चुकी थी और परिवार की जिम्मेदारी नाबालिग बेटे पर आ गई थी। इसी मानसिक दबाव और हालात से तिलक 31 अगस्त की शाम 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शीतल को पति की मौत की खबर नहीं दे पाए।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00