CG News : पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस ने प्रेम प्रसंग का बताया मामला

पुलिस

बीजापुर. जिला मुख्यालय बीजापुर से लगे ग्राम तुरनाम के जंगल में युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका मिला है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शवों से दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों के अनुसार दोनों शव पिछले एक सप्ताह से पेड़ पर लटके रहे हैं. बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का है. इस मामले से पुलिस के हाथों मोबाइल से एक वीडियो भी हाथ लगा है.

टीआई ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शवों को सौंप दिया गया है. युवती नाबालिग है और जंगला की रहने वाली थी. वहीं युवक शंकर मंडावी बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरनार का रहना वाला था. बीजापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

    Related posts

    कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

    52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
    जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

    विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।