Home छत्तीसगढ़BREAKING: MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कॉलेज में सनसनी का माहौल

BREAKING: MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कॉलेज में सनसनी का माहौल

by Sushmita Mishra
0 comments

जगदलपुर। जिले स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र को देर रात करीब उसके रूममेट ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य छात्रों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा है और वह कानपुर से हाल ही में जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आया था और MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था. मृतक छात्र कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था. लेकिन अचानक ज्ञानेंद्र ने फंदे पर लटकर कर अपनी जान दे दी.

कोरबा : चरस तस्करी में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 16.8 ग्राम चरस जब्त

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00