मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे बिलासपुर पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन होने की मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर ए.सी.सी.यू. एवं थाना कोनी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 05.09.2025 को बिलासा ताल के पास एक ग्रे रंग की पल्सर क्रमांक एमपी 18 जेडई 8110 के पास खडे 04 व्यक्ति लाल काला व ग्रे रंग का पिट्टू बैग व आसमानी सफेद प्लास्टिक बोरी रखे दिखे जो पुलिस गाडी को देखकर डरे सहमे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया जिनके कब्जे से कुल 320 नग Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride ONEREX COUGH SYRUP जप्त कर एन.डी.पी.एक्ट के अनुसार थाना कोनी में अपराध क्रमांक 430/25 धारा 21 (सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिनुसार कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। नशे का व्यापार करने वाले आरोपियो के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना कर संलिप्त आरोपियो का फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पू.से.) , निरीक्षक राहुल तिवारी, अजरउद्दीन प्र. आर. चंदन कुमार आतिश पारिक, आर. महादेव कुजुर, रवि यादव, तदबीर पोर्ते, विकास राम, अनुज जांगडे, भोप कुमार साहू उदय पाटले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.