Home छत्तीसगढ़पीएम जनमन योजना के तहत बिलासपुर जिले को मिली 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट

पीएम जनमन योजना के तहत बिलासपुर जिले को मिली 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट

by RM Mishra
0 comments

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दूरस्थ बैगा बसाहटों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा
बिलासपुर, 1 जनवरी 2026/प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बिलासपुर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन प्रदान किए गए हैं। इन यूनिटों का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 31 दिसंबर 2025 को नए रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया।
यह मोबाइल मेडिकल यूनिट विशेष रूप से जिले के दुर्गम एवं पिछड़े बैगा विशेष ग्रामों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्र में रहने वालों को अस्पतालों तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। अब स्वास्थ्य सुविधाएं सीधे गांवों और बसाहटों तक इस माध्यम से पहुंचाई जाएंगी।


जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कुल 54 ग्राम/बसाहटों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें विकासखंड कोटा के 45 बैगा ग्राम, विकासखंड तखतपुर के 4 बैगा ग्राम, विकासखंड मस्तूरी के 3 बैगा ग्राम तथा विकासखंड बेलगहना के 2 बैगा ग्राम शामिल हैं। इन सभी ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु जिले को यह तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान की गई हैं। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन एवं स्थानीय वालंटियर की तैनाती की गई है। यूनिटों के माध्यम से 25 प्रकार की जांच सुविधाएं तथा 106 प्रकार की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही ये यूनिट प्रत्येक माह 15 दिन गांवों में भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेंगी, जहां आवश्यक जांच, इलाज और दवाओं का वितरण किया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित दूरस्थ क्षेत्रों तक नियमित चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी, मलेरिया, कुपोषण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार में सहायता मिलेगी

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00