ED ऑफिस में बेटे चैतन्य से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल, परिवार भी रहा साथ

रायपुर: पूर्व सीएम भूपेश बघेल बेटे चैतन्य बघेल से मिलने ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। पूर्व सीएम के साथ उनकी बेटी और बहु भी है। बता दें कि चैतन्य बघेल को 22 जुलाई तक ED ने अपनी रिमांड पर लिया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के ED ऑफिस के एक कमरे में चैतन्य को बंद कर रखा गया है। जहां अधिकारी केस से जुड़ी पूछताछ कर रहे हैं। बेटे से मुलाकात के बाद रविवार रात भूपेश बघेल नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शनिवार (19 जुलाई) को इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई इसमें भूपेश बघेल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद थे। भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं को जबरन फंसाया जा रहा है।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव को फंसाया गया। अब मेरे बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है, जो राजनीति में भी नहीं है। एक तरफ जंगल काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।