प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिखकर इंजीनियर कूद गया ट्रेन के सामने

बिलासपुर। प्यार में धोखा मिलने और लगातार मानसिक तनाव से जूझ रहे शहर के इंजीनियर ने शनिवार देर रात उसलापुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें एक युवती का नाम दर्ज है। यही युवती कुछ समय पहले उसके खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म की शिकायत कर चुकी थी। इस मामले में इंजीनियर को जेल भी जाना पड़ा था और हाल ही में वह जमानत पर छूटा था।

अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर अशोक सवन्नी का बेटा गौरव सवन्नी (30) दिल्ली में निजी संस्थान में इंजीनियर था। परिजनों के अनुसार दिल्ली में नौकरी के दौरान उसकी दोस्ती एक युवती से हुई थी। संबंध बिगड़ने पर युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 15 दिन पहले ही गौरव को जमानत मिली और वह बिलासपुर लौट आया।

परिजन बताते हैं कि जेल से छूटने के बाद से ही गौरव बेहद उदास और तनावग्रस्त रहता था। शनिवार की शाम वह अचानक घर से बिना मोबाइल लिए बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें स्क्रीन पर ही एक युवती का नाम और आत्महत्या करने का जिक्र लिखा था। यह देखकर वे सकते में आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर कोनी पुलिस और परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे। देर रात उसलापुर रेलवे ट्रैक पर गौरव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मोबाइल जब्त कर सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।