Battery-powered vehicle protest रायपुर, 30 सितंबर 2025 | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर लाइसेंसी कुलियों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्टेशन परिसर में चल रही बैटरी चालित कार (Battery Operated Vehicles) के खिलाफ किया गया, जिसे कुलियों ने अपने रोजगार पर सीधा हमला बताया है।
Cyber Fraud : सावधान! बड़े लोन के झांसे में फँसा व्यवसायी, **₹73 लाख गंवाने के बाद खुली पोल
प्रदर्शन में कुली अकेले नहीं थे, बल्कि अपने परिवारों के साथ स्टेशन परिसर में जुटे और जमकर नारेबाज़ी की। कुलियों का कहना है कि रेलवे द्वारा शुरू की गई बैटरी ऑपरेटेड कार सेवा से उनका काम लगातार कम होता जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
बैटरी वाहन बने रोजगार का संकट
कुलियों का आरोप है कि यात्रियों को बैटरी चालित कार से सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे सामान उठवाने की ज़रूरत नहीं रह जाती। इससे उन्हें मिलने वाला काम लगभग खत्म हो गया है।
Asia Cup Trophy : ‘खुद सम्मान करने की जिद’: PCB चीफ नकवी की शर्त से फंसा पेंच, BCCI के लिए मुश्किल
इस संबंध में प्रदर्शनकारी कुलियों ने रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने मांग की कि बैटरी कार सेवा को तत्काल बंद किया जाए या कम से कम इसका संचालन सीमित किया जाए ताकि कुलियों का पारंपरिक रोजगार बचा रह सके।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.