कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध से निकलने वाले पानी के डिस्चार्ज में शनिवार को कमी की गई है। बांध में पानी की आवक कम होने के कारण 07 सितंबर 2025 सुबह 6:30 बजे जलस्तर 357.69 मीटर दर्ज किया गया।
इस दौरान गेट संख्या 4 और 7, जो पहले 0.50-0.50 मीटर खुले थे, उन्हें बंद कर दिया गया। इसके चलते रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 11,756 क्यूसेक से घटकर 5,878 क्यूसेक रह गया। वर्तमान में गेट संख्या 5 और 6 खुले हैं और जलविद्युत संयंत्रों की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं, जिससे 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इस प्रकार सुबह 6:30 बजे तक मिनीमाता बांगो बांध से कुल डिस्चार्ज 14,878 क्यूसेक है। कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र नीखरा ने बताया कि पानी की आवक और आवश्यकता को देखते हुए गेटों से डिस्चार्ज को आगे कम या बंद किया जा सकता है।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.