Home देशदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, सिर में चोट:CM हाउस में जनसुनवाई में आया था आरोपी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, सिर में चोट:CM हाउस में जनसुनवाई में आया था आरोपी

by Sushmita Mishra
0 comments
मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया।

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा- आरोपी ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। वे मेज के कोने से टकराईं। सिर पर चोट आई है। थप्पड़ वाली बात गलत है।

हमले की पुष्टि करते हुए दिल्ली CM ऑफिस ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया- आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।

घटना पर दिल्ली कांग्रेस ने कहा- अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य महिला-पुरुष की सुरक्षा कैसे हो सकती है? इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00