Home छत्तीसगढ़29 दिनों की हड़ताल के बाद NHM कर्मचारियों को सरकार ने दिए नए नियुक्ति पत्र

29 दिनों की हड़ताल के बाद NHM कर्मचारियों को सरकार ने दिए नए नियुक्ति पत्र

by Sushmita Mishra
0 comments

रायपुर। प्रदेश के NHM कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 29 दिनों से जारी है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोलें हुए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार ने NHM कर्मचारियों के लिए नए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं।

सरकार का अल्टीमेटम और अपील

पहले सरकार ने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन अब नए नियुक्ति पत्र जारी कर कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “1 महीने से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, कर्मचारियों को काम पर वापस आना चाहिए। जो कार्य पूरे किए जा सकते थे, उन्हें कर दिया गया है और आदेश भी जारी हो चुका है। सरकार उनकी मांगों पर आगे भी सुनवाई करेगी।”

यह कदम सरकार की ओर से हड़ताल समाप्त कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने की दिशा में उठाया गया प्रयास माना जा रहा है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00