पड़ोसी से विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के छोटी कोनी में शनिवार देर रात एक युवक पर उसके ही पड़ोसी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटी कोनी निवासी उषा सोनवानी (20) रोजी मजदूरी का काम करती है। शनिवार रात करीब 8.45 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेन्द्र कुमार अनंत उसके घर के गेट के पास खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर उषा ने उसे रोकने की कोशिश की, तभी उसका बेटा नितिन कुमार सोनवानी मार्केट से घर लौटा। मां से पूरी बात जानने के बाद नितिन ने युवक से पूछा कि वह उसकी मां को गाली क्यों दे रहा है। इस पर नरेन्द्र और भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए नितिन पर टूट पड़ा। आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे चाकू से नितिन के पेट में नाभि के पास वार कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजन और आसपास के लोगों ने नितिन को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उषा की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।