Home छत्तीसगढ़25 हाथियों का दल पहुंचा चिलमाकला, एसडीओ और रेंजर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की दी समझाइश

25 हाथियों का दल पहुंचा चिलमाकला, एसडीओ और रेंजर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की दी समझाइश

by Sushmita Mishra
0 comments

बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चांची सर्किल के धंधापुर के चिलमाकला जंगल में करीब 25 हाथियों का दल व
गोपालपुर सर्किल के दुप्पी-चौरा जंगल में 1 हाथी विचरण कर रहा है। मौके पर एसडीओ और रेंजर वनकर्मियों के साथ पहुंचकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी।

करीब 25 हाथियों का दल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से आकर चांची सर्किल के धंधापुर के चिलमाकला जंगल व गोपालपुर सर्किल के दुप्पी-चौरा जंगल में 1 हाथी विचरण कर रहा है। वन विभाग ने इसकी सूचना तत्काल डीएफओ आलोक कुमार बाजपेयी को दी। सूचना उपरांत मौके पर एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव व रेंजर महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ पहुंचकर आसपास के गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी। वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को पंपलेट प्रदान कर आसपास के प्रभावित गांव जामदोहर, रेवतपुर, बदौली, दलदलिया, दुप्पी, चौरा, आमाटिकरा, धमनीपानी, नरसिंगपुर, मरकाडांड़, गोपालपुर, करंवा, मुरका आदि गांवों में हाथी मित्र दल वाहन से लाउडस्पीकर से अनाउंस कराया जा रहा है। वर्तमान में करीब 25 हाथियों का दल धंधापुर के चिलमा जंगल व 1 हाथी दुप्पी-चौरा के जंगल मे विचरण कर रहा है। मौके पर रेंजर महाजन लाल साहू सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00