Home Uncategorizedनालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन  खसरा नंबर बदल कर  नियम विरुद्ध किया जा रहा निर्माण ।

विवाह भवन के बगल में लाईबेरी का निर्माण नगर वासियो ने किया विरोध ।

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन  खसरा नंबर बदल कर  नियम विरुद्ध किया जा रहा निर्माण ।

विवाह भवन के बगल में लाईबेरी का निर्माण नगर वासियो ने किया विरोध ।

by RM Mishra
0 comments



जिला कांग्रेस व  कोटा विधायक के  नेतृत्व में होगा उग्र आदोलन ।

पेंड्रा — नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण विवाह भवन के सामने कराया जा रहा है जिसके लिए आज दिनांक तक भूमि का आवंटन शासन के द्वारा नहीं किया गया है नियम विरुद्ध बिना भूमि आवंटन के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मिंज के द्वारा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए खसरा क्रमांक 2370 में निर्माण प्रारंभ कराया गया है ।


  नालंदा परिसर के लिए राज्य शासन के द्वारा जो निविदा आमंत्रण किया गया है उसमें खसरा क्रमांक 2379/1 में से लगभग एक एकड़ जमीन का उल्लेख किया गया हैं  जबकि स्थल पर 2379/1 में सिर्फ हाई स्कूल आम का बगीचा शेष है नालंदा परिसर के बनाने के लिए आम के बगीचे को पूरा काटना पड़ेगा I
कुल 4.29 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण हेतु शाइलेंट जोन व एक एकड जमीन अनिवार्य हैं नगर पालिका पेंड्रा के मुख्यनगर पालिका अधिकांरी    श्री मिंज के द्वारा शासन को हाईस्कूल की भूमि खसरा नंबर 2379/1 में से 98 डिसमिल जमीन आबंटन हेतु कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया गया हैं जो कि स्कूल का बगीचा जो हाईस्कूल मद में दर्ज हैं I जिसके आबंटन की प्रक्रिया अभी विचाराधिन  वही दूसरी तरफ खसरा क्रमांक 2370 में नियम विरुद्ध नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा हैं और भूमि की मांग 2379/1 की गई हैं इस प्रकार वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा गलत जानकरी देकर विवाद पैदा किया जा रहा हैं I मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जनहित से ज्यादा ठेकेदार की चिंता है इतने बड़े प्रोजेक्ट में लीपा पोती की जा रही है जिसके खिलाफ जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी व कोटा विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में  उग्र आंदोलन किया जायेगा I

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00