Home छत्तीसगढ़liquor scam: शराब घोटाले में जांच तेज, ईडी करेगी रिटायर्ड और मौजूदा अफसरों से पूछताछ

liquor scam: शराब घोटाले में जांच तेज, ईडी करेगी रिटायर्ड और मौजूदा अफसरों से पूछताछ

by Sushmita Mishra
0 comments

liquor scam रायपुर, 30 सितंबर 2025| छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने राज्य के 30 वरिष्ठ अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से अस्थायी राहत मिली थी।

Donald Trump : हमास के पास सिर्फ 72 घंटे: ट्रंप की 20-सूत्रीय योजना में हथियार छोड़ने और बंधक रिहाई की शर्त

ईडी की ओर से तलब किए गए अधिकारियों में एक अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, पांच उपायुक्त, 14 सहायक आयुक्त, सात जिला आबकारी अधिकारी और तीन अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनमें से सात अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। इन अधिकारियों में एक महिला आईएएस अधिकारी के पति का नाम भी सामने आया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

Interim Bail : विवादों में खेडकर परिवार: IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा अंतरिम जमानत पर रिहा

ईडी इस मामले में पहले ही एसीबी (ACB) में एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिसमें 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की बात कही गई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में यह घोटाला अंजाम दिया गया।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00