Home छत्तीसगढ़Janjgir-Champa : छात्रों के बीच नशे में आई प्रधान पाठक, प्रशासन ने लिया एक्शन

Janjgir-Champa : छात्रों के बीच नशे में आई प्रधान पाठक, प्रशासन ने लिया एक्शन

by Sushmita Mishra
0 comments

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। खबर में शासकीय प्राथमिक शाला लेवई, विकासखंड बलौदा से संबंधित कुछ अनियमितताओं का जिक्र किया गया था।

archana singh

कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक जांच टीम का गठन किया। इस टीम में अकलतरा के एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शामिल किया गया। टीम को तत्काल प्रभाव से शासकीय प्राथमिक शाला लेवई भेजा गया है, ताकि मौके पर जाकर सच्चाई का पता लगाया जा सके।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि जिला प्रशासन जनहित के मुद्दों और मीडिया में प्रकाशित खबरों को कितनी गंभीरता से लेता है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे आदतन शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00