Home छत्तीसगढ़राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं बिलासपुर की दो गाइड्स

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं बिलासपुर की दो गाइड्स

by RM Mishra
0 comments
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं बिलासपुर की दो गाइड्स
बिलासपुर, 1 सितम्बर 2025/भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह में जिले की दो गाइड्स कु. बी. हर्षिणी बिलासपुर एवं मुस्कान मैत्री सेंट जोसेफ कॉन्वेंट कन्या उच्च.माध्य. को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पुरस्कार वितरित किए। छत्तीसगढ़ के 20 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स का दल राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में इस समारोह में सम्मिलित हुए।
छत्तीसगढ़ राज्य से 2016 से 2021 तक कुल 54 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। बिलासपुर जिले की उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बनी। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, सांसद एवं राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल तथा मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे। गाइड्स की इस उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार टांडे, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री विजय कुमार यादव, गाइड कैप्टन पुष्प शर्मा, बीना यादव एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00