जिले में अब तक 3.11 लाख टन धान की खरीदी


बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 3.11 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गये धान की कीमत लगभग 739 करोड़ रूपये है। मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष के इस तिथि तक धान खरीदी की तुलना में 79 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है। 30 दिसम्बर को 15 हजार 464 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। समिति द्वारा खरीदे गये धान में से 3.06 लाख मी.टन धान को कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स को डीओ जारी कर दिया गया है। डीओ का प्रतिशत कुल खरीदे गये धान का 98 फीसदी है।

इसमें से 2 लाख 48 हजार मीटरिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। जारी डीओ के विरूद्ध 81 प्रतिशत धान का उठाव राईस मिलरों द्वारा किया जा चुका है। मालूम हो कि जिले में 1.33 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में से लगभग 61 हजार किसानों ने अपने उपज का विक्रय कर लिया है। किसानों ने अपना संपूर्ण धान बेचने के उपरांत लगभग 840 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है।
पटेल/265/2476
–00–

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई