कल्पसूत्र का वाचन, स्नात्र पूजा, सामायिक, प्रतिक्रमण, आरती एवं रात्रि में भक्ति

बिलासपुर। पर्युषण महापर्व का शुभारंभ कल शुक्रवार को जैन धर्मावलम्बियों का अष्टदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो रहा। तेरापंथ समाज का गोलछा हाउस वैशाली नगर, गुजराती जैन समाज का जैन उपाश्रय टिकरापारा एवं जैन श्वेतांबर समाज का कार्यक्रम चोपड़ा भवन व्यापार विहार में होगा।

मीडिया प्रभारी अमरेश जैन ने बताया कि जैन धर्मावलंबियों का वर्ष में एक बार आने वाला विशेष आध्यात्मिक साधना का अष्टदिवसीय महापर्व। वैसे तो तीन सौ पैंसठ दिनों में हर दिन ही करनी चाहिए ।धर्माराधना, साधना, पर पर्युषण के आठ दिनों में की जाती है विशेष धर्माराधना । आठ दिन खान-पान व दैनिक चर्या में विशेष विवेक बरतने के दिन है। योग, ध्यान, मौन ,धर्म श्रवण, स्वाध्याय, जप, तप, सामायिक आदि मे अधिकाधिक संलग्न रहने के दिन। विशेष आत्मावलोकन के दिन। काम, क्रोध, मान, माया, लोभ आदि कषायों की अग्नि को शांत करने के विशेष प्रयास के साथ अधिकाधिक आत्मा में रमण का दिन। कोलकाता, मुंबई, सूरत से श्रावकों को धर्म लाभ देने उपासक- उपासिका के आगमन पर समाज के श्रावक श्राविकाओ द्वारा स्टेशन में स्वागत कर प्रवचन स्थल लाया गया। जहां बुधवार से जैन तेरापंथी समाज का दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन वैशाली नगर में एवं जैन गुजराती समाज का प्रवचन एवं अन्य धार्मिक आयोजन जैन भवन टिकरापारा में संपन्न होगा । चातुर्मास लगते ही जैन समाज के घरों में बड़ी संख्या में तपस्या करने के साथ साथ आज से हरी सब्जी, जमीकंद का त्याग, सूर्यास्त पूर्व भोजन का त्याग करने लगे है। इस अवसर पर छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक तप, तपस्या, आराधना में लीन होने लगे। पहले दिन कई तरह के उपवास एवं त्याग का पालन घर घर किया जा रहा ।

नक्सलियों की जन अदालत: आदिवासी युवक की हत्या, मुखबिरी का आरोप लगाकर कई ग्रामीणों को धमकाया

श्वेतांबर और स्थानक का समाज का चोपड़ा भवन में…
श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ की संरक्षक विमल चोपड़ा एवं अध्यक्ष सुभाष श्रीश्रीमाल ने बताया कि समाज के द्वारा परम पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व 2025 का शुभारंभ बुधवार को पूरे विधि विधान से भगवान जी को आठ दिनों के लिए नेहरू नगर से चोपड़ा भवन तारबहार पयूषर्ण पर्व स्थल में विराजमान किया जाएगा। जहां विशेष पूजा अर्चना की जाएगी । पर्व 20 अगस्त से 27 अक्टूबर तक संपन्न होगा । सुबह कल्पसूत्र का वाचन विशेष पूजा, सामायिक, प्रतिक्रमण, आरती एवं रात्रि में भक्ति संपन्न हुवा ।रात्रि में धार्मिक संगीत संध्या संपन्न होंगे । जिसमें समाज के छोटे बच्चों से लेकर सभी भक्ति में शामिल होकर एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुत करेंगे।

तेरापंथ जैन समाज का कार्यक्रम वैशाली नगर में..
समाज के सुरेंद्र मालू एवं चंद्र प्रकाश बोथरा ने बताया कि शांतिदूत महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की महती अनुकंपा से पर्यूषण पर्व की आराधना हेतु उपसकगण श्री मनीष मालू एवं कमलेश वैदमुथा सूरत से बिलासपुर पधार चुके हैं । समस्त धार्मिक आयोजनों में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे ।प्रतिदिन प्रातः प्रार्थना, 9 से 10 प्रवचन, दोपहर में धार्मिक चर्चा, सायं प्रति क्रमण रात्रि 8 से 9.30 प्रवचन होगा ।इस दौरान श्रावक समाज द्वारा तप -जप उपवास का क्रम चलेगा ।समस्त कार्यक्रम वैशाली नगर निवासी एवं हुल्लास चंद गोलछा के यहां संपन्न होगा ।

गुजराती जैन समाज का टिकरापारा में
गुजराती जैन समाज के अध्यक्ष भगवान दास सुतारिया एवं सचिव गोपाल वेलाणी ने बताया कि समाज में बुधवार से पर्यूषण महापर्व शुरू हो रहा है। जिसकी तैयारी पूर्ण रूप से की जा चुकी है l पर्युषण महापर्व में धर्मज्ञान की अवरल धारा प्रवाहित करने हेतु राष्ट्र संत परम पूज्य श्री नम्र मुनि महाराज साहब की दो शिष्य दीदी श्रीमती अल्पना बेन मोदी ( मुंबई ) एवं दीदी श्रीमती दीपिका बेन दामाणी (अमरावती ) से बिलासपुर पधार चुकी है, उनके स्वागत के लिए समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। दोनों दीदी 8 दिनों तक चलने वाला यह पर्युषण महापर्व में रोज सुबह 7:00 बजे से 8:00 तक प्रार्थना, उसके पश्चात 8:00 बजे से 9:00 बजे तक नवकारसी रखी गई है। इसके पश्चात 9:00 से 10:00 बजे तक धार्मिक व्याख्यान दोनों दीदी के द्वारा दिया जाएगा। दोपहर में तीन से चार बजे तक धार्मिक चर्चा किया जाएगा। शाम को 7:00 से 8:00 समाज के सदस्यों द्वारा प्रतिक्रमण किया जाएगा। रात में 8:00 से 9:00 बजे तक भजन संगीत किया जाएगा। इस प्रकार जैन धर्म के इस महापर्व पर्यूषण महापर्व में 8 दिन तक लगातार धर्म ध्यान, सामायिक, प्रतिक्रमण, धार्मिक चर्चा ,भजन आदि समाज के सभी सदस्यों के द्वारा किया जाएगा।
गुजराती जैन समाज टिकरापारा जैन भवन में पर्युषण महापर्व समाज के सभी सदस्यों के द्वारा खास कर नवयुवक मंडल द्वारा बहुत अच्छी तैयारी की गई है । कल से समस्त गुजराती जैन समाज इस पर्व को हर्ष उल्लास से मनाने के लिए तैयार हो चुका है। गुजराती जैन समाज टिकरापारा के अध्यक्ष भगवान दास भाई सुतारिया ने समाज के सभी सदस्यों को इस महापर्व में उत्साह पूर्वक हिस्सा लेने के लिए कहा है

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई