स्लग _ बीजापुर में 79 वाँ ध्वजारोहण
एंकर _ बीजापुर जिला मुख्यालय में मुख्य अतिथि सांसद महेश कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण..गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व…कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा आत्मसमर्पित नक्सली एवं सुदूर वनांचल के विद्यार्थीगण। बीजापुर जिले में नक्सल मुक्त के लिए 12 नए कैंप की स्थापना के बाद एक दर्जन से अधिक गांव में पहली बार ध्वजारोहण किया गया ।

वी ओ 01 _आजादी के महापर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे जिले में गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टैडियम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया, तत्पश्चात हर्ष के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।समारोह स्थल में उपस्थित नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

जिले के अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियो ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखकर भारत की एकता और अखंडता तथा देशप्रेम के जज्बे को सलाम किया। बीजापुर जिले को नक्सल मुफ्त करने के जिले में कोण्डापल्ली, वाटेवागु, जिडपल्ली-1 , जिड़पल्ली-2, काउरगट्टा, कोरचोली, पीड़िया, पुजारीकांकेर, गुंजेपर्ती, गोरना, भीमाराम एवं गुटुमपल्ली समेत 12 नए सुरक्षा बल के कैम्प की स्थापना की गई जिसके बाद ग्रामीण, स्कूली बच्चें एवं सुरक्षा बलों ने मिलकर पहली बार ध्वाजारोहण किया। 12 नए सुरक्षा कैम्प स्थापित के बाद से क्षेत्र मे सड़क, बिजली, पानी, संचार, राशन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में तेजी से सुधार आया है।
ध्वजारोहण उपरांत सभी उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा सामूहिक भोज का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व का उल्लास साझा किया गया।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.