Home छत्तीसगढ़बांध से 20,837 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा

बांध से 20,837 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा

by Sushmita Mishra
0 comments
बांध

कोरबा। लगातार बढ़ते जलस्तर और अत्यधिक प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार 16 सितंबर की सुबह बांध प्रबंधन ने गेट खोले। सुबह 9:10 बजे गेट संख्या 4 को 0.25 मीटर, गेट संख्या 6 को 0.50 मीटर तथा गेट संख्या 8 को 0.25 मीटर खोला गया। इसके बाद भी जलस्तर 358.29 मीटर पर स्थिर रहने पर सुबह 9:40 बजे गेट संख्या 4 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 को 1.00 मीटर एवं गेट संख्या 8 को 0.50 मीटर तक खोला गया।

वर्तमान में गेट संख्या 4 से 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 से 1.00 मीटर और गेट संख्या 8 से 0.50 मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। सभी गेटों से कुल 11,837 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही हाइड्रेल पॉवर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस तरह कुल मिलाकर बांध से 20,837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

बांध प्रबंधन ने नदी किनारे बसे लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00