कोरबा। आज दिनांक 16/09/2025 को सुबह 9:10 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.29 मीटर और 91.83% तक पहुँच गया। इसके साथ ही बांध में पानी का वर्तमान प्रवाह 59,106 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर नियंत्रित करने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा के मार्गदर्शन और अनुमति के बाद बांध के गेट खोले गए।
बांध से पानी छोड़ने का विवरण इस प्रकार है:
-
गेट संख्या 4: 0.25 मीटर – 1,485 क्यूसेक
-
गेट संख्या 6: 0.50 मीटर – 2,971 क्यूसेक
-
गेट संख्या 8: 0.25 मीटर – 1,485 क्यूसेक
इन तीनों गेटों से कुल 5,941 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, हाइड्रेल पॉवर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार, बांध से कुल 14,941 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है।
बांध प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.