
जिला – गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छत्तीसगढ़)
थाना मरवाही क्षेत्र अंतर्गत जुआ गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस ने छापा कार्रवाई कर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नकद राशि, मोटर साइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किए हैं।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 0/2026, धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
घटना एवं कार्रवाई का विवरण
विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना मरवाही पुलिस द्वारा दानी कुंडी एवं आसपास क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से आरोपियों के कब्जे से नकद राशि ₹33,500/-, 06 नग मोटर साइकिल, 11 नग मोबाइल हैंडसेट जप्त किए गए। जप्त की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹4,52,500/- है।
आरोपियों का विवरण
विकास कुमार पूरी, पिता – रविंद्र कुमार पूरी, उम्र – 34 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, थाना मरवाही
मुकेश कुमार रजक, पिता – नारायण राजा की, उम्र – 33 वर्ष
निवासी – ग्राम गनियां, वार्ड नं. 17, थाना मरवाही
राम सिंह, पिता – नका सिंह, उम्र – 51 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, बस स्टैंड के पास, थाना मरवाही
पंकज गुप्ता, पिता – छेदीलाल गुप्ता, उम्र – 29 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, वार्ड नं. 10, थाना मरवाही
रामकुमार, पिता – नानक दास, उम्र – 35 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, वार्ड नं. 12, थाना मरवाही
संतोष कुमार पाटिल, पिता – रामचरण पाटिल, उम्र – 50 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, वार्ड नं. 18, थाना मरवाही
सरोज कुमार, पिता – राम सिंह, उम्र – 26 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, वार्ड नं. 12, थाना मरवाही
विशाल सिंह, पिता – स्व. बोधन सिंह, उम्र – 42 वर्ष
निवासी – करगी कला, वार्ड नं. 5, थाना मरवाही
प्रताप सिंह, पिता – सेवा सिंह, उम्र – 40 वर्ष
निवासी – सिमरदारी, वार्ड नं. 20, थाना मरवाही
गुलशेर अली, पिता – शमशेर अली, उम्र – 45 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, वार्ड नं. 12, थाना मरवाही
आकाश गुप्ता, पिता – राम प्रसाद गुप्ता, उम्र – 26 वर्ष
निवासी – दानी कुंडी, वार्ड नं. 12, थाना मरवाही
जप्त सामग्री का विवरण
नगद राशि – ₹33,500/-
मोटर साइकिल – 06 नग
मोबाइल हैंडसेट – 11 नग
कुल जुमला जप्ती – ₹4,52,500/- (रुपये चार लाख बावन हजार पाँच सौ मात्र)
वैधानिक कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.