Home छत्तीसगढ़सहिल यादव उर्फ छोटू पिता दिनेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर बजरंग चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

सहिल यादव उर्फ छोटू पिता दिनेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर बजरंग चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

by RM Mishra
0 comments
थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप.क्र. – 1219/2025, धारा -119, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस
—————————————————-
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।
शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने से क्षुब्ध होकर आरोपी ने किया सब्जी काटने वाले चाकू से वार।
आरोपी के कब्जे से सब्जी काटने का चाकू किया गया बरामद।
घटना में आरोपी सहित 2 नाबालिक गिरफ्तार।
—————————————————-
नाम आरोपी:-
01. सहिल यादव उर्फ छोटू पिता दिनेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर बजरंग चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. विधि से संघर्षरत् 2 नाबालिक –
—————————————————-
विवरण –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बलराम सिंह पिता धनीराम आर्मो उम्र 32 वर्ष निवासी रामायण चौक चिंगराजपारा सरकण्डा का दिनांक 30.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त के साथ शनिचरी रपटा के पास था तभी दो तीन अज्ञात लड़के आये और दोनो यहां पर क्यों अण्डा खा रहे हो हमे शराब पीना है पैसा दो कहने लगे जिसे पैसा नहीं है बोलने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये विवाद करने लगे जिससे वे दोनो डर के कारण नदी के गेट की तरफ जाने लगे तब उनमें से एक व्यक्ति सब्जी काटने वाले चाकू से अचानक दोनो के पीठ पर पीछे से मार कर चोंट पहुंचाया जिससे दोनो वहीं पर दर्द के कारण गिर गये तब रास्ते में आने जाने वाले कोई व्यक्ति सिम्स में ईलाज के लिए सिम्स में हमे भर्ती कराये हैं प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के संबंध मंे पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 02.09.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि साहिल यादव अपने साथियों के साथ मिलकर बलराम सिंह आर्मो के साथ मारपीट किया है, उक्त सूचना के संबंध मंे तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों को उनके सकुनत पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये आरोपी साहिल यादव उर्फ छोटू द्वारा घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी साहिल यादव उर्फ छोटू तथा उसके साथी विधि से संघर्षरत् नाबालिक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00